Music

BRACKING

Loading...

सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में 71 वां गणतंत्र दिवस भारी धूमधाम से मनाया गया


*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*

   *आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में 71वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*
   *ध्वजारोहण समितिक्ष के सम्मानीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रातः 8.00 बजे किया गया।*
   *कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के माननीय अध्यक्ष भागीरथी देवाँगन जी, माननीय व्यवस्थापक श्रवण कुमार कश्यप जी, माननीय कोषाध्यक्ष निलाम्बर सिंह जी, प्राचार्य जी चंद्रशेखर तिवारी जी एवं द्वै प्रधानाचार्य संतोष कुमार आदित्य जी तथा ध्रुव कुमार कहार जी के द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ऊँ के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।*

   *कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो का स्वागत परिचय कराया गया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य माननीय चंद्रशेखर तिवारी जी ने कार्यक्रम का परिचय दिया गया।*
   *कार्यक्रम का संचालन केशव प्रसाद जी के द्वारा एवं छायाचित्र बोधप्रकाश साहू जी के द्वारा किया गया*
   *गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष माननीय घनश्याम प्रसाद कर्ष जी एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक गीता प्रसाद तिवारी जी, अभिराम कश्यप जी बिर्रा थाना सहायक प्रभारी टेस्टर जी, प्रधान आरक्षक दीवान जी एवं विद्यालय के भैया बहिन तथा समस्त आचार्य बन्धु भगिनीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य संतोष कुमार आदित्य जी एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा प्राचार्य जी चंद्रशेखर तिवारी जी ने किया।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ