Music

BRACKING

Loading...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा का प्रदर्शन सराहनीय


*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*

✍अकलतरा-शा उ मा शा अमोरा (अकलतरा) के स्वयं सेवकों / स्काउट , गाइड ने मैराथन प्रतियोगिता में बनाये स्थान।                                  शा उ मा शा अमोरा अकलतरा के स्वयम सेवको ने विकासखण्ड स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेकर मिनीमाता मंगल भवन अकलतरा से दौड़ प्रारंभ कर मुड़पार मोड़ व पुनः वापसी 10 कि.मी. की दौड़ लगाकर व बालिका वर्ग ने मिनीमाता मंगलभवन से दौड़ प्रारंभ कर जांजगीर मोड़ नहर व वापसी 5 कि.मी. लगाकर प्रतिभागियों ने स्थान सुनिश्चित किये स्वयं सेवक वीर सिंह जगत 11वा , रोहन पटेल 13 वा कु सुमन  डहरिया ने 8 वा स्थान , अनिकेत भानु 26, शिवचरण 27 ,सुजीत 28 वा स्थान कु आँचल 9 वा कु नेहा 11 स्नेहा 13 स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया इनके इस उपलब्धि पर पूरे शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त किया उक्त प्रतिभागियों को नगरपालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती शांति भारते , उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा , समस्त पार्षदगण अकलतरा ने समस्त खेलप्रेमियों के बीच नगद इनाम पुरष्कार ,प्रमाणपत्र प्रदान किया । शाला के इस उपलब्धि के लिये नोडल अधिकारी अकलतरा श्री जयप्रकाश प्रजापति , सहायक नोडल श्री संजय कुमार यादव कार्यक्रम अधिकारी अमोरा , श्री शैलेन्द्र शर्मा , आर के पी तिवारी , सी पी आदित्य , विवेकव्रत उपाध्याय , उषा किरण सिवने , श्री आशीष मिश्रा संस्था प्रधान ने हर्ष व्यक्त किया एवम आशीर्वाद प्रदान किया , कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जयंत सिंह क्षत्रीय , शिविर प्रतिवेदन श्री जय प्रकाश प्रजापति , आभार प्रदर्शन श्री संजय कुमार यादव कार्यक्रम अधिकारी व ए एल टी स्काउट ने किया । प्रतियोगिता में लगभग 380 से 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो पूरे अकलतरा विकासखण्ड के विभिन्न गांवों से शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को चाय नाश्ता के साथ 1से 10 वे स्थान को नगद इनाम राशि प्रदान किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ