Music

BRACKING

Loading...

दाे महिलाओं ने अपने ही रिश्तेदाराें पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

कोलारस थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव की दो महिलाओं ने अपने ही परिजन पर दुष्कृत्य का मामला दर्ज कराया है। पहले मामले में एक महिला ने अपने तीन चचेरे भाइयों पर सामूहिक दुष्कृत्य करने का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य महिला ने भी दो युवकों पर ऐसा ही आरोप लगाया है। ये दाेनाें महिलाएं भी  पस में रिश्तेदार हैं। पहली महिला से दुष्कृत्य के आरोपियों में एक आरोपी दूसरी महिला का पति है। दोनों ही महिलाओं ने घटना 6 जनवरी की रात की बताई है और 7 जनवरी को एफआईआर कराई है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


कोलारस थाने में पहली रिपोर्ट सीतापुर गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ बीती 6 जनवरी की रात रिश्ते में चचेरे भाई मुकेश लोधी, सुनील लोधी और बबलू लोधी तीनों निवासी सीतापुर ने उस वक्त सामूहिक दुष्कर्म किया, जब रात 11.30 बजे वह शौच के लिए जा रही थी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध धारा 376 डी और 506 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी मुकेश और सुनील लोधी दोनों सगे भाई हैं, जबकि बबलू इनका निकटतम रिश्तेदार है।

वहीं एक अन्य मामले में उक्त महिला की एक रिश्तेदार महिला ने 6 जनवरी की रात में ही थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि जब वह कोलारस के अपने किराए के घर में रात को पति का इंतजार कर रही थी, तभी उसके घर का दरवाजा राजधर लोधी और प्रतिपाल लोधी ने खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो दोनों अंदर घुस आए और उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 376डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले के दोनों आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद
इस मामले में थाना प्रभारी सतीश चौहान का कहना है कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन काे लेकर विवाद चल रहा है। हमने एक पक्ष की पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। उनकी तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ