Music

BRACKING

Loading...

बारह दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला


ग्वालियर। माधोगंज थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक का शव बारह दिन बाद सिंधी कॉलोनी के पास एक नाले मे पड़ा मिला। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। नाले के पास उसका पेंट भी पड़ा मिला है। हालांकि पुलिस का कहना है मृतक शराब पीने का आदी था। फिलहाल माधोगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सिंधी कॉलोनी निवासी लोकेन्द्र कुशवाह (२८) पुत्र राम सिंह का शव बुधवार सुबह नाले में मिला है। लोकेन्द्र एक बीयर बार में काम करता था। विगत १० जनवरी को वह घर से अचानक लापता हो गया। रात तक घर नहीं लौटा तो घरवाले उसे तलाश करने निकले। लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर माधोगंज थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर पुलिस उसे तलाश करने में जुटी हुई थी। बुधवार को खबर मिली कि एक युवक का शव नाले में पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव की खबर सुनकर वह आस-पास के लोग भी आ गए। तभी भीड़ में किसी ने उसे पहचान लिया। पुलिस ने उससे परिजनों का नंबर लेकर उन्हें खबर दी। कुछ देर बाद उसके परिजन भी आ गए। उन्होंने उसकी पहचान की। नाले के पास उसका पेंट भी पड़ा हुआ था। वह नाले के पास क्या करने आया। कब आया पुलिस पता कर रही है। फिलहाल माधोगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
डीएसपी ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को बताया
नाला बटालियन परिसर से निकला हुआ है। बुधवार सुबह एसएएफ के जवानों ने नाले में शव को देखा तो अपने अधिकारियों को खबर दी। कुछ देर बाद अधिकारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव को देखा तो एसएएफ के एक डीएसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके शव के बारे में बताया। कंट्रोल रूम ने थाने की खबर दी। इसके बाद पुलिस मौक पर पहुंची।
इनका कहना है
युवक पिछले बारह दिन से लापता था। उसका शव बुधवार को नाले में पड़ा मिला है। पता चला है कि वह शराब का आदी था। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
प्रशांत यादव, टीआइ माधोगंज थाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ