भोपाल। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की ओर से मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते है। अब उम्मीदवार 4 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं, पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2020 थी।
शैक्षणिक योग्यता-
प्राइमरी शिक्षक के लिए (कक्षा 1 से 5)
B.Ed डिग्री + 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
प्राइमरी शिक्षक के लिए (कक्षा 1 से 5)
B.Ed डिग्री + 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
सेकेंडरी शिक्षक के लिए ( कक्षा 6 से 8)
B.Ed डिग्री + 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
B.Ed डिग्री + 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना आवश्यक है।
बता दें कि MP TET परीक्षा 25 अप्रैल 2020 को आयोजित की जाएगी। MPTET परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 होता है- पेपर 1 उनके लिए होता है जो पहली कक्षा से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं, पेपर नंबर 2 उनके लिए होता है जो कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं। MP TET सर्टिफिकेट 7 वर्ष तक मान्य रहता है।
आयु सीमा- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ