Music

BRACKING

Loading...

VIDEO कल आलोट में होगा विधायक मनोहर ऊंटवाल का अंतिम संस्कार


आगर विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर ऊंटवाल का मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह निधन हो गया। अंतिम संस्कार रतलाम जिले के आलोट में शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार अपरान्ह 3 बजे ऊंटवाल की पार्थिव देह दिल्ली से विशेष विमान से उज्जैन हवाई पट्टी पर लाई जाएगी। शाम 6 बजे के करीब पार्थिव देह आगर-मालवा होते हुए आलोट ले जाएंगे। विधायक ऊंटवाल का रतलाम से गहरा नाता रहा है।
रतलाम। आगर विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर ऊंटवाल का मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह निधन हो गया। अंतिम संस्कार रतलाम जिले के आलोट में शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार अपरान्ह 3 बजे ऊंटवाल की पार्थिव देह दिल्ली से विशेष विमान से उज्जैन हवाई पट्टी पर लाई जाएगी। शाम 6 बजे के करीब पार्थिव देह आगर-मालवा होते हुए आलोट ले जाएंगे। विधायक ऊंटवाल का रतलाम से गहरा नाता रहा है। वे जिले के आलोट के दो बार विधायक रहे है। जिले के जनप्रतिनिधियों सहित कई नेताओं ने विधायक ऊंटवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
प्रदेश के आगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार सुबह दिल्‍ली में निधन हो गया, यह सूचना जैसे ही रतलाम में आई किसी को भरोसा नहीं हुआ। पिछले कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे। पिछले माह ही मंदसौर जाते समय वे कुछ देर रतलाम में रुके थे व अपने मित्रों से मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते इंदौर में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद 4 दिन पहले ही उन्हें हालात बिगडऩे पर दिल्‍ली शिफ्ट किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ