पुणे। पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। रात का तापमान राजस्थान, कोंकण, गोवा, विदर्भ, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा जबकि मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा।
पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पूर्व उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और बिहार के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। हरियाणा के करनाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घना कोहरा तथा पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर चलने का अनुमान है। हरियाणा में घना कोहरा तथा पंजाब में कहीं कहीं मध्यम कोहरे का प्रभाव रहा। मंगलवार को सुबह 08़ 30 बजे करनाल में 50 मीटर तथा पटियाला, छिंदवाड़ा और औरंगाबाद में 200 मीटर की दृश्यता रही।
पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मारवाडा, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।
0 टिप्पणियाँ