एंटी करप्शन न्यूज़
शिवपुरी/भौंती.शिवपुरी को ओडीएफ फ्री किए जाने के दावे इस घटना से खारिज होते नजर आ रहे हैं। जिले के भौंती के नावली में रहने वाले एक परिवार के दो बच्चों की पानी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गए। रिश्ते में दोनों भाई खास-बहन थे। दोनों सुबह के वक्त नहर किनारे शौच के लिए गए हुए थे। बच्ची की उम्र 6 व बच्चे की उम्र 4 साल की है। बच्चों की मौत से दंपत्ति के पास अब कोई संतान नहीं है। एक बेटा और एक बेटी थे जिनकी मौत हो गई।
शिवपुरी के भौतीं के नावली गांव निवासी शिवकुमार लोधी के दो बच्चों की नहर में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरा गांव सदमें आ गया है। परिवार के लोगों ने बताया की शिवकुमार के दोनों बच्चों एक बेटा नाम सुरेंद्र उम्र 4 साल व बेटी अनीक्षा उम्र 6 साल शौच के लिए नहर पर चले गए। नहर नावली डेम के पास बनी हुई थी। बच्चों शौच के बाद पानी के लिए नहर के पास गए लेकिन संतुलन बिगडऩे से दोनों नहर में डूब गए। बच्चों कब नहर में डूब गए किसी को मालूम न चला। काफी देर तक सुरेंद्र व अनीक्षा घर नहीं पहुंचे तो घरवालें दोनों के ढूंढने के लिए निकले। नहर पर पहुंचे को दोनों के शव पानी में उतराते मिले। जिस देख लोधी परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गईं। आनन-फानन नें दोंनों को नहर से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पुहंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से लोधी दंपत्ति का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवकुमार की पत्नी को होश नहीं हैं। वह बार-बार अपने बच्चों को याद कर बेहोश हो रही है। वहीं शिवकुमार इस घटना का जिम्मेदार खुद को मान रहा है।
सरकारी तंत्र ने ली जान
पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए देश के प्रधानमंत्री की इस बड़ी मुहीम को धरातल पर क्रियानवन करने में अफसरों की लेतलाली ही जिम्मेदार है। यदि शिवकुमार के यहां शौचालय बना होता तो आज उसकी गोद सूनी नहीं होती। उसके दोनों बच्चें जिंदा होते। शिवपुरी में पिछले 1 महीने में खुले में शौच के बाद मौत होने का यह तीसरा केस है। तीनों हासदों को मिलाकर कुल 6 की मौत हुई है और हर बार ब"ो ही जोड़ी में हादसों का शिकार हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ