Music

BRACKING

Loading...

सिलादेही में आज से हुआ अखण्ड नवधा रामायण प्रारंभ


*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*

*मानस गायन प्रतियोगिता 19फरवरी की रात्रि होगा*

सिलादेही- ग्राम सिलादेही सोनबरसा पारा में श्रीराम चंद्र जी अनुपम गाथा श्रीराम चरित्र मानस का गायन,वादन प्रवचन श्री अखंड नवधा रामायण का आयोजन 10फरवरी देव पूजन के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें मानसप्रेमी श्रोता समाज व प्रवचनकर्ता सादर आमंत्रित किए गए है। व्यासचार्य पं. आशीष तिवारी जी(बीरबल भवन लक्ष्मणेश्वर धाम खरौद वाले) होगे। सभी चयनित मानस मंडलियों को 19फरवरी की रात्रि आयोजित मानस  गायन प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 7001 रू. सरपंच रामधन सारथी द्वारा, द्वितीय पुं. 6001 रू. उपसरपंच तारेश्वर जायसवाल द्वारा, तृतीय पुं. 5001दिलीप भावे(वकील)द्वारा, चतुर्थ पुं. 4001राकेश भावे(दारा)द्वारा, पंचम पुं.3001रू समिति द्वारा, षष्ठम पुं. 2001रू. समिति द्वारा,. *सत्तम पुं. 1501रू संजू साहू (पत्रिका पत्रकार) द्वारा,* अष्टम पुं. 1001रू छोटू कटकवार द्वारा एवं नवम् पुं. 751रू समिति द्वारा प्रदान किया जायेगा। आयोजन को लेकर अखंड नवधा समिति व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं। नवधा भक्ति का समापन 20फरवरी को यज्ञ- हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा व ब्राह्मण भोजन के साथ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ