Music

BRACKING

Loading...

गाय ने चलवा दी गोली-कुल्हाड़ी, दो हुए घायल, ये है पूरी कहानी

भिण्ड. अमायन थाना अंतर्गत ग्राम कनाथर में बावरी तिराहे से गुजर रहे दो कृषक भाइयों पर पांच हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। दरअसल कृषक भाइयों ने उनकी फसल खराब कर रही गायों को भगा दिया था। इसी बात पर गोपालकों ने अधिया से एक भाई को गोली मार दी, जबकि दूसरे भाई को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। वारदात गुरुवार की रात करीब 8 बजे की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बृजपाल ङ्क्षसह पुत्र राजकुमार सिंह गुर्जर निवासी ग्राम कनाथर गुरुवार की शाम अपने बड़े भाई राघवेंद्र सिंह गुर्जर के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं व सरसों की फसल वाले खेत में आधा दर्जन गाय आ गईं। दोनों भाइयों ने गायों को खेत से खदेड़ दिया। इसी बात से गुस्साए गोपालक आरोपी शैलेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह, अवधेश सिंह पुत्र सिकंदर सिंह, अरुण सिंह, विकास सिंह, दीपेंद्र सिंह गुर्जर निवासीगण कनाथर ने उस समय बृजपाल सिंह व राघवेंद्र सिंह पर हमला कर दिया जब वह खेत पर काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
बताया गया है कि हमलावरों ने अधिया से राघवेंद्र को गोली मार दी जो उसके सीने में लगी। वहीं बृजपाल सिंह के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। राघवेंद्र को जिला अस्पताल से नाजुक हालत में ग्वालियर के लिए रैफर किया गया है, जबकि बृजपाल का भिण्ड में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ