बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस मामले में ऑल इंडिया सेना हेडक्वार्टर मेम्बर अनिल शर्मा ने ब्रिगेडियर मनोज कुमार पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा है कि लॉक डाउन के बाद भी आखिर काम के लिये सेक्शन क्यों खुलवाया गया। इसे लेकर अब हादसे की जाँच के लिए aidef ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।
उच्च स्तरीय जाँच की मांग
ऑल इंडिया सेना हेडक्वार्टर मेम्बर अनिल शर्मा ने लॉक डाउन के बाद भी सेनिकों को काम पर बुलवाने के लिए ब्रिगेडियर मनोज कुमार पर कार्रवाई और मामले की जांच की मांग की है। बता दें कि शनिवार दोपहर सेना के हथियारों का मेंटेनेंस करने वाले 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में ब्लास्ट के दौरान एक सैनिक शहीद हो गया जबकि 3 घायल हो गए। 506 बेस वर्क शाप के सेक्शन arg में हुए इस हादसे के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है। 506 आर्मी बेस वर्कशॉप के ब्रिगेडियर मनोज कुमार पर ऑल इंडिया सेना हेडक्वार्टर मेंबर अनिल शर्मा ने संगीन आरोप लगाए हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन आज पूरे देश में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर के केंद्रीय सुरक्षा संस्थान पूरी तरह से बंद है। बावजूद इसके ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री के आदेश की अवहेलना करते हुए बेस वर्कशॉप का न सिर्फ arg सेक्शन खुलवाया बल्कि चारों सैनिकों से 130 एम.एम गनों की रिपेयरिंग भी करवाई जा रही थी और उसी दौरान हुए ब्लास्ट में सैनिक कालूराम गुर्जर शहीद हो गए।

घायल सैनिकों को एयर लिफ्ट किया
ब्लास्ट में घायल तीनों सैनिकों को एयर लिफ्ट किया गया है, उन्हें एयर लिफ्ट कर सेंट्रल कमांड लखनऊ हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। घायल सैनिकों में से एक हालात गंभीर है। शनिवार को गन रिपेयरिंग के समय हुए ब्लास्ट में आश्विनी नायडू, एसपी मोहन्ती और बी कोटस्वर घायल हुए थे और इस हादसे में हवलदार कालूराम गुर्जर शहीद हो गए।

0 टिप्पणियाँ