Music

BRACKING

Loading...

विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से डरना नहीं भगाना है


जितेन्द्र तिवारी रिपोर्टिंग

*(लाकडाउन पर बिर्रा संवाददाता जितेन्द्र तिवारी ने की क्षेत्र के लोगों  से बात)*

*जितेन्द्र तिवारी रिपोर्टिंग*

*✍बिर्रा-आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण घरों तक सीमित हो गए हैं और आज हम सबसे एक बड़ी भूल हो रही है हम हर समय इस काल रुपी कोरोना का ही चर्चा कर रहे हैं जिससे की हमारे मन मे वह घर करते जा रहा है।अत: हमें इस विषम परिस्थितियों से निपटने की जरूरत है।इस संबंध में लोगों की दिनचर्या पर हमारे बिर्रा संवाददाता जितेन्द्र तिवारी ने लोगों से  राय जानी और सुझाव मांगा।*

    *इस संबंध में राजमहल बिर्रा से लालबाबा जी ने लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग लाकडाउन आ पालन करते हुए अपने घर में रहकर स्वच्छ रहकर घर परिवार,देश सेवा में सहभागी बनें।वहीं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय संयोजक मनोज कुमार तिवारी (व्याख्याता)ने सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन किया कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व इस विकट स्थिति से भयभीत हैं और ऐसे समय में हमें सामंजस्य व एकजूटता का परिचय देना होगा।घर पर रहकर समाजसेवा व देशसेवा की जा सकती है। वहीं प्रधानपाठक मुरारीलाल थवाईत ने सभी से अपेक्षा की है कि हम सब घर परिवार में रहकर इस विषम परिस्थितियों से मुकाबला करें क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री जी ने घर से बाहर निकलने लक्ष्मण रेखा खींची है।जिसका हम सबको पालन करते हुए हमेशा साफ-सुथरा रहें।क्योंकि जान है तो जहांन है। क्षेत्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी (सक्ती) ने कहा कि लाकडाउन से दिनचर्या राधारानी की कृपा से घर-परिवार के बीच बहुत बढ़िया गुजर रहा है।सुबह राम नाम शाम को श्री श्याम नाम के साथ घर पर रहकर सामाजिक और पारिवारिक एकता में दिन कट रहा है। उन्होंने कहा कि घर परिवार की सुरक्षा और समाज की सुरक्षा से हम कोरोना वायरस से जीत हासिल कर सकते हैं क्योंकि जीत हमेशा अच्छाई की होती है न कि बुराई की। जनपद सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू देवरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रहित पर उठाए गये इस निर्णय पर हम सभी को एकजूट होकर स्वागत करते हुए इस भयंकर महामारी से बचा जा सकता है।पूर्व जनपद सदस्य फिरतराम साहू सिलादेही ने लिखा कि सभी लोग इस समय जिस संकट से जूझ रहा है उसे सभी मिलकर सहयोग करें।घर से बाहर न निकले औरों को भी समझाएं ताकि हम और देश सुरक्षित हों।मनोज अग्रवाल जैजैपुर ने अपनी दिनचर्या पर बताया कि माननीय प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री जी के लाकडाउन के आदेश के बाद हम सपरिवार घर में बीबी-बच्चों के साथ रहकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।आप सब भी अपनी जिम्मेदारी को समझें।पत्रकार हेमंत जायसवाल (किकिरदा)ने कहा कि इस समय पूरे देश में 144 धारा के साथ लाकडाउन लागू है प्रशासन द्वारा भी लगातार लोगों से अपील किया जा रहा है कि हम सब घर पर ही रहें और इस कोरोना नामक महामारी से बचें।क्योंकि कोरोना मतलब कोई रोड पे ना निकलें। नेपाल सिंह चौहान सातलखेडी का कहना है कि सोचा न था ऐसा दौर आएगा,पंछी स्वच्छंद घुमेगा और आदमी पिंजरे में कैद हो जाएगा। आसमां निर्मल और प्रदुषण नियंत्रण में हो जाएगा। सचमुच सोचा न था कोरोना से ऐसा होगा।पूर्व सरपंच राजकुमार कश्यप (नगारीडीह) ने देश को महामारी से बचाए रखने और समाज को नई दिशा प्रदान करने हम सभी मिलकर एकजूटता का परिचय दें।ताकि हम सुरक्षित रहें।युवा पत्रकार एकांश पटेल ने इस विषम परिस्थिति पर लोगों से आग्रह किया कि बेवजह घर से बाहर न जाकर अपने परिवार के साथ रहकर देशरक्षा में सहभागी बने।हमे कुछ नही होगा बस सरकार के आदेश का पालन करना है।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ