Music

BRACKING

Loading...

मध्य प्रदेश: 146 नए कुल 1310 पॉजिटिव, मृत्यु 69, डिस्चार्ज 68, स्थिर 1136 |


भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं सतपुड़ा भवन भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन दिनांक 17 अप्रैल 2020 (समय शाम 5:00 बजे तक) के अनुसार मध्य प्रदेश में आज 146 नवीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल पॉजिटिव की संख्या 1310 हो गई है। इसमें से 69 की मृत्यु हो गई है जबकि 68 पूरी तरह से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 1136 मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

146 में से 135 इंदौर से लेकिन चिंता की बात नहीं

146 में से सबसे ज्यादा मामले 135 इंदौर से आए हैं परंतु अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सेवाएं मोहम्मद सुलेमान का कहना है कि यह सभी 135 लोग या तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं या फिर क्वॉरेंटाइन सेंटर में, इंदौर शहर में आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं है। भोपाल की स्थिति आज नियंत्रण में दिखाई दे रही है परंतु करीब 1000 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। उज्जैन निश्चित रूप से कंट्रोल में है। बैतूल, होशंगाबाद एवं धार जिले में जनता की जागरूकता जरूरी है। सरकारी तंत्र सफल नहीं हो पा रहा है, आम जनता द्वारा अधिकतम सूचनाएं देने के बाद ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश में आज कितने नए मामले


मध्य प्रदेश में कितने जिले रेड जोन 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ