Music

BRACKING

Loading...

विधानसभा पामगढ़ के विभिन्न राज्यों मे फंसे मजदूरों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने एवं सकुशल घर वापसी की मांग को लेकर





जांजगीर चाम्पा। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए किए गए लॉकडाऊन मे छत्तीसगढ़ के  विभिन्न जिलों के मजदूर फंसे हुए है।विधानसभा पामगढ़ के विभिन्न राज्यों मे फंसे मजदूरों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने एवं सकुशल घर वापसी की मांग पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदू बंजारे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से देश व राज्य की वर्तमान स्थिति चिंतनीय है जिससे निपटने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार अपने स्तर पर लगातार कार्य कर रही है। श्रीमती बंजारे ने केन्द्र व राज्य
सरकार को धन्यवाद व आभार प्रेषित की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया है कि विधानसभा
पामगढ़ के मजदूर जो अन्य राज्य मे कार्य करने  पलायन किए हुए है उन समस्त मजदूरों
की वर्तमान विकट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने और साथ ही सकुशल घर वापसी की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ