Music

BRACKING

Loading...

पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे ने सीएम सहायता कोष में दी 1 लाख 11 हजार की राशि


जांजगीर चाम्पा। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए  पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदु बंजारे ने सहयोग के रूप में एक माह का वेतन एक लाख 11 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की है।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जनप्रतिनिधि और समाज सेवी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदू बंजारे ने सीएम सहायता कोष में 1 लाख 11 हजार रुपए की चेक के माध्यम से सहायता दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में लिखा है कि आपके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार COVID-19 से बचाव एवं नागरिको के रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा मुझे पूरा विश्वास है कि शासन के द्वारा इस विषय में एहतियातन लिए गए है  दुर्गामी फैसलों का निश्चित ही बहुत अच्छा परिणाम हमें प्राप्त होगा। मैं इस महामारी के लिए आपके द्वारा लिए गए बचाव एवं शासन के निर्णयों का स्वागत करती हूँ
 और त्वरित रूप से आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना करती हूं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ