Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा सभी लॉक डाउन का पालन करें shivpuri news



 शिवपुरी कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार को खनियाधाना और करैरा का भ्रमण किया। उन्होंने यहां व्यापारियों, समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा।

किराना व्यापरियों, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों से कहा कि लोगों की जागरूकता बहुत जरूरी है। सोशल डिस्टेंस का पालन सभी को करना है। खनियाधाना में एक पॉज़िटिव मरीज मिला है। इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधानी सभी को रखना है।
 ऐसे सभी नागरिक जो मरीज के संपर्क में आये हैं वह स्वयं ही जानकारी दें, ताकि समय पर उनकी मॉनिटरिंग की जा सके और किसी प्रकार से संक्रमण न फैले।व्यापारियों से कहा है कि वस्तुओं के अधिक दाम नहीं वसूलना है। आवश्यक  वस्तुओं के परिवहन पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। यदि किसी को इस प्रकार की कोई समस्या है तो वह बताएं उसका निराकरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ