शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेशसिंह चौहान से केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने जूम एप के माध्यम से बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए मास्क वितरण और सैनिटाइजेशन वितरण को लेकर कहा कि हकीकत देखिए कि किसान मास्क लगा रहे हैं या नहीं। यह महत्वपूर्ण है। पीएम पोस्ट को लेकर कहा कि राशि संग्रह करना उद्देश्य नहीं है। देश में पहले एक लैब थी, अब कई लैब खोली गई हैं। उन्होंने सुरक्षित दूरी अपनाने के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए। राशन मिल रहा है या नहीं यह भी देखने को कहा।
0 टिप्पणियाँ