शिवपुरी। शिवपुरी शहर में रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा, जिसके चलते शनिवार को शहर की थोक सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी। फुल लॉकडाउन में शहर को सेनेटाइज किया जाएगा तथा इस दौरान मेडीकल स्टोर के अलावा सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं राशन मिलने की अफवाह के चलते शहर की बस्तियों में रहने वाली महिलाएं दोपहर में भरी दोपहरी में नाम लिखवाने को भटकती रहीं।
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में रविवार को शिवपुरी शहर पूरा दिन लॉकडाउन रहेगा, जिसमें न तो सब्जी मिलेगी और न ही फल मिलेंगे, परचून की दुकान व जनरल स्टोर भी पूरे दिन बंद रहेेंगे। फुल लॉकडाउन की खबर मिलते ही आज सुबह थोक सब्जी मंडी में लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि सोशल डिस्टेंस दूर-दूर तक नजर नहीं आया। इतना ही नहीं यातायात पुलिस ने भी मंडी में जाकर यह एनाउंसमेंट करवाया कि रविवार को सब्जी मंडी में किसान सब्जी लेकर न आएं, क्योंकि सुबह से पूरे दिन लॉकडाउन किया जाएगा। आज परचून की दुकानों पर भी अधिक खरीदार नजर आए। फुल लॉकडाउन के दौरान शिवपुरी शहर को सेनेटाइज किया जाएगा, जिसके चलते सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा।

महिलाओं को किया भ्रमित
शिवपुरी शहर में कमजोर वर्ग की बस्तियों में रहने वाली महिलाएं आज दोपहर में भटकती नजर आईं। फक्कड़ कॉलोनी व करौंदी क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि हमें कुछ लोगों ने यह बताया था कि कंट्रोल रूम व कलेक्ट्रेट में अपना नाम लिखवा आओ, तो तुम्हे फ्री में राशन मिलेगा। इसलिए हम लोग दोपहरी में वहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां हमें ऐसा कोई नहीं मिला। करौंदी में रहने वाली राजकुमारी ने बताया कि मैं घरों में कामकाज करती हूं, कंट्रोल की दुकान से राशन तो मिल गया, लेकिन दाल-सब्जी आदि के साथ उसे बनाने के लिए मसालों की भी तो जरूरत पड़ेगी।

0 टिप्पणियाँ