Music

BRACKING

Loading...

रीवा में आंधी-तूफान, होर्डिंग गिरा, बैंक मैनेजर की मौत

www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा शहर का मौसम अचानक बदल गया। तूफानी आंधी ने काफी नुकसान किया। लोग इसके लिए तैयार नहीं थे इसलिए ज्यादा नुकसान हुआ। भरे बाजार में एक होर्डिंग गिर गया। इसके नीचे दबकर बैंक मैनेजर की मौत हो गई। 

बैंक मैनेजर का नाम देवेंद्र सिंह बताया गया है। श्री सिंह नीम चौराहा के रहने वाले थे जिनको संजय गांधी अस्पताल ले जाते समय ही मौके पर ही मौत हो गई। अंबेडकर मार्केट के ऊपर लगे इस व्यवसायिक होर्डिंग के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी अनुमति काफी पहले नगर निगम द्वारा दी गई थी लेकिन जिस कंपनी कोई अनुमति दी गई थी अब तो वह कंपनी भी नहीं है। 

तूफान के चलते हजारों पेड़ जमींदोज हो गए हैं। हजारों घरों के छप्पर तूफान में उड़ गए हैं। 33000 केबी लाइन के कई टावर भी उखड़ गए हैं जिसके चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं आपूर्ति निगम ने किसानों से जो गेहूं खरीदा, वह भी बुरी तरह भीग गया है।

आंधी-तूफान ने रीवा के साथ-साथ सतना, सीधी और सिंगरौली जिले को भी प्रभावित किया है। सड़क पर पेड़ गिर जाने से कई जिलों का सड़क संपर्क टूट गया है एवं विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ