समाचार
शिवपुरी, 28 जून 2020/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 105.80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आज दिनांक तक 60.20 मि.मी. वर्षा अधिक हुई।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 111.60 मि.मी., बैराड़ में 159 मि.मी., पोहरी में 141 मि.मी., नरवर में 95 मि.मी., करैरा में 98.40 मि.मी., पिछोर में 65.70 मि.मी., कोलारस में 74 मि.मी., बदरवास में 125.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 82 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
समाचार क्रमांक 200/2020 --00--
समाचार
इन फीडरों पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा आज
शिवपुरी, 28 जून 2020/ 11 के.व्ही. ईमामबाड़ा, जवाहर काॅलोनी, नीलघर चौराहा फीडर पर 29 जून को प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक मानसून पूर्व मेन्टीनेंस कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त फीडरों के बंद रहने से नीलघर चौराहा, ईमामबाड़ा, नहर कुँआ, हरदौल मंदिर, सुभाषपार्क, गोविंद नगर, कालीमाता मंदिर, तलैया मोहल्ला एवं राजपुरा रोड़ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ