Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
प्रवासी श्रमिकों के सर्वे में बढ़ईगिरी के 27 हजार और ड्रायवर के रूप में 16 हजार श्रमिक चिन्हित
प्रवासी श्रमिकों के सर्वे में बढ़ईगिरी के 27 हजार और ड्रायवर के रूप में 16 हजार श्रमिक चिन्हित
मंगलवार, जून 09, 2020
प्रामाणिक सर्वे करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य
प्रवासी श्रमिकों के सर्वे में कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आये हैं। कोरोना संकट के दौरान अन्य राज्यों से जो श्रमिक मध्यप्रदेश लौटे हैं, उनमें लुहारी एवं बढ़ईगिरी के काम में लगे 27 हजार 721 और वाहन चालक का कार्य करने वाले 16 हजार 900 श्रमिक हैं। इसी तरह भवन एवं संरचना निर्माण में एक लाख 76 हजार 682, कृषि क्षेत्र में 99 हजार 26, ईंट और टाइल्स निर्माण में 37 हजार 805, दुकान, रेस्टॉरेंट में 27 हजार 26, लोडिंग कार्य में 20 हजार 124, मिस्त्री के कार्य में 16 हजार 208, प्रायवेट सुरक्षा में 12 हजार 629, रेहड़ी/हॉकर्स के कार्य में 10 हजार 784, वस्त्र उद्योग में 10 हजार 356, गारमेंट उद्योग में 9 हजार 464, प्लास्टिक और रसायन उद्योग में 8 हजार 252, रिक्शा चालक के रूप में 7 हजार 939 और पेंटिंग के कार्य में 6 हजार 302 श्रमिक कार्य कर रहे थे।
प्रमुख राज्य जहाँ से वापस आये प्रवासी श्रमिक
राज्य
प्रवासी श्रमिक
परिजन संख्या
महाराष्ट्र
1,94,939
1,05,072
गुजरात
1,76,458
1,59,733
राजस्थान
78,274
80,555
दिल्ली
57,192
63,356
हरियाणा
51,300
55387
उत्तर प्रदेश
43,441
43,904
तेलंगाना
39,314
18,898
छत्तीसगढ़
19,160
9,586
कर्नाटका
15,392
6,314
आन्ध्रप्रदेश
8,784
3,556
राज्य में 27 मई से 6 जून तक चलाये गये प्रवासी श्रमिक सर्वे अभियान में 7 लाख 30 हजार 311 प्रवासी श्रमिक, जो मूलत: मध्यप्रदेश के निवासी थे, सर्वे में आये हैं। इसके अतिरिक्त 5 लाख 79 हजार 875 उनके परिजनों को मिलाकर कुल 13 लाख 10 हजार 186 श्रमिकों को सर्वे में चिन्हित किया गया। मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जिसने प्रवासी श्रमिकों का प्रमाणिक सर्वे पूरा किया है। सर्वे में समग्र आई.डी. तथा आधार-कार्ड को मुख्य आधार माना गया है। सर्वे ग्राम पंचायतों में सचिव, रोजगार सहायक और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारियों द्वारा एनआईसी द्वारा विकसित मोबाइल एप के माध्यम से किया गया।
मध्यप्रदेश शासन ने शुरू से ही श्रमिकों को अन्य राज्यों से वापस लाने और उनको रोजगार देने को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रमिकों की वापसी के अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर जहाँ मनरेगा के अंतर्गत इन्हें रोजगार सुनिश्चित किया गया, वहीं रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाने की कार्यवाही की जा रही है।
प्रवासी श्रमिकों में से मुख्य रूप से जिला बालाघाट 54 हजार 817, छतरपुर 48 हजार 862, मुरैना 47 हजार 747, रीवा 45 हजार 336, सतना 39 हजार 480, सीधी 31 हजार 704, भिण्ड 28 हजार 703, पन्ना 26 हजार 991, सिवनी 25 हजार 806 और टीकमगढ़ 24 हजार 365 श्रमिक वापस आये हैं। इसके साथ ही इंदौर, भोपाल और नरसिंहपुर जिले में भी कुछ प्रवासी श्रमिक आये हैं।
प्रवासी श्रमिकों में 18 से 30 वर्ष के 3 लाख 75 हजार 779, 30 से 40 वर्ष के एक लाख 94 हजार 568, 40 से 50 वर्ष के एक लाख 13 हजार 950, 50 से 60 वर्ष के 40 हजार 24 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 हजार 768 श्रमिक हैं।
सभी श्रमिकों को प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना में प्रतिमाह राशन दिया गया। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये जून-जुलाई माह में रोजगार मेले भी लगाये जायेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : आयशर सर्विस सेंटर में दर्दनाक हादसा: अचानक लुढ़के ट्रक की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
Anticorruption News
गुरुवार, जून 25, 2026
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ौरा चौराहा स्थित आयशर ट्रक सर्विस सेंटर में …
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (176)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ