Music

BRACKING

Loading...

BHOPAL में राजनीति का दंगल 17 जून से, भाजपा-कांग्रेस के सभी पहलवान हाथ आजमाएंगे



भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान की तारीख निकट आ गई है। 3 सीटों में से 1 सीट कांग्रेस के पास सुरक्षित है। शेष 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का अधिकार स्पष्ट नजर आ रहा है परंतु राजनीति में कुछ भी हो सकता है। पिछले दिनों जिस तरह मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, कांग्रेस जवाबी चाल चल सकती है। किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को 3 दिन पहले ही भोपाल बुला लिया है।

17 जून को भाजपा के सभी विधायक भोपाल में होंगे


गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा विधायकों की लामबंदी नहीं चाहते 


मध्यप्रदेश में गैर कांग्रेसी 7 विधायकों भी भाजपा की नजर

सूत्रों की मानें तो भाजपा का मानना है कि अगर 4 निर्दलीय, 2 बसपा और एक सपा के विधायक कांग्रेस के साथ भी जाते हैं तो भी भाजपा का पलड़ा दो सीटों पर भारी रहने वाला है। ट्रेनिंग के अलावा सहस्त्रबुद्धे उपचुनाव की तैयारी के लिए भी बैठक करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के संबोधन भी होना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ