Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश में कोरोना इंफेक्शन इतना ज्यादा कैसे :स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया

www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
Former minister Narottam Mishra targeted Kamal Nath government ...
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं इंदौर में कोरोनावायरस का अत्यधिक इन्फेक्शन फैलने के पीछे तबलीगी जमात के लोगों को जिम्मेदार बताया था लेकिन स्वास्थ्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि यदि दुबई से इंदौर फ्लाइट नहीं आई होती तो मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण इतना अधिक नहीं होता। इंदौर में 24 मार्च काे पहला केस मिला था। आज तक इंदौर में 3500 मामले सामने आ चुके हैं। 


सिनेमाघर अनलॉक नहीं होंगे

प्रदेश में संचालित सभी सिनेमाघरों को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश 30 मई के अनुक्रम में सिनेमाघर बंद रखने का निर्णय लिया गया है।  कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर सभी सिनेमाघरों को इसके पहले 31 मई तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। सिनेमाघर मार्च के अंतिम सप्ताह से बंद हैं। 

अनलॉक मध्यप्रदेश के बाद भी ई-पास चाहिए तो क्या करें

केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक, भोपाल में पहले की तरह बाजार सुबह 7 बजे खुलेंगे और शाम 7 बजे बंद हो जाएंगे। हालांकि, आवाजाही रात 9 बजे तक रह सकेगी। उधर, अब ई-पास की अनिवार्यता खत्म कर दी गई। प्रदेश के बाहर जाने और आने के लिए शासन की अनुमति की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया है कि बिना अनुमति के लोग कहीं भी आ-जा सकते हैं। हालांकि, अगर कोई ई-पास अपनी मर्जी से बनवाना चाहता है, तो वह पहले की तय प्रक्रिया के तहत इसे www.mapit.gov.in/covid-19 से बनवा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ