Music

BRACKING

Loading...

यातायात में ही लग रहा धक्का, तो फिर कैसे सुधरेगा ट्रैफिक shivpuri news


✍️एंटी करप्शन न्यूज़ आकाश खटीक✍️
शिवपुरी। शिवपुरी शहर में अनलॉक-1 के शुरु होते ही न केवल भीड़भाड़ बढ़ गई, बल्कि पूरा बाजार खुल जाने से हौचपौच के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियम भी ताक पर रखे नजर आ रहे हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व उसे नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की है, लेकिन अब उसकी ही स्थिति ऐसी है कि यातायात के वाहन भी धक्का खाकर चल पा रहे हैं।
शनिवार की सुबह ट्रैफिक ऑफिस परिसर में रखी यातायात विभाग की जिप्सी जब स्टार्ट नही हो रही थी, तो पुलिस जवानों ने उसमें धक्का मारना शुरू किया। जब दो आरक्षक उसे सड़क तक नहीं ला पाए, तो फिर ड्राइवर ने खुद उतरकर एक हाथ से स्टेयरिंग संभाली व दूसरे हाथ से धक्का दिया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पुलिस महकमे के इतने महत्वपूर्ण विभाग की गाडिय़ों की जब यह हालत है, तो फिर यदि कोई सड़क नियमों को तोड़कर भागेगा, तो फिर यह ट्रैफिक पुलिस कैसे उनका पीछा कर पाएगी, क्योंकि इनका वाहन खुद ही धक्के खाकर आगे बढ़ रहा है।
यह बोले ट्रैफिक सूबेदार
वाहन तो खराब हो जाते हैं, उनकी रिपेयरिंग एमटी शाखा में होती है। जिस जिप्सी में धक्का लग रहा था, वो आज ही हमने रिपेयरिंग के लिए डाल दी है।
- रणवीर सिंह यादव, ट्रैफिक सूबेदार, शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ