Music

BRACKING

Loading...

नाले को औपचारिक जोड़ा, नहीं हुआ समस्या का हल shivpuri news


शिवपुरी। शहर के व्यस्ततम चौराहों में शुमार पोहरी नाके पर बायपास रोड किनारे की नाली में भरी गंदगी दूर होने का नाम नहीं ले रही। यहां पर अधूरे नाले को पूरा करने की बजाए उस नाली में से एक पतली नाली बनाकर नाले के पाइप में उसका पानी डाला जा रहा है, लेकिन पाइप में जमा गंदगी व नाली में रुकावट होने की वजह से नाली गंदगी से भरी हुई है।
ज्ञात रहे कि पोहरी नाके पर बनाए गए नाले को पहले तो अधूरा छोड़ दिया गया तथा मिट्टी का ढेर यूं ही लगा रहने दिया। इसके बाद जब पत्रिका ने संभावित दुर्घटना का खतरा जताया तो आनन-फानन में अधूरे नाले को पूरा करने के फेर में पाइप का एक टुकड़ा डालने के साथ ही मिट्टी का ढेर हटा दिया, लेकिन बायपास की मुख्य नाली को इस पाइप से जोडऩे की बजाए एक पतली नाली बना दी, चूंकि उस नाली में भी कचरा व मिट्टी भरी हुई है, इसलिए पानी रिस-रिस कर पाइप तक पहुंच रहा है।
बायपास की नाली की निकासी न होने की वजह से बाइक एजेंसी सहित उसके आसपास रहने वाले लोगों के घरों के सामने नाली में सड़ांध आने से लोग परेशान हैं। यह हालात तब हैं, जबकि बरसात पूर्व नाले-नालियों की सफाई के आदेश शासन ने जारी किए हैं।
बोले एचओ : करवा देंगे नाली साफ व करेंगे निकासी
अभी हमारी टीम पोहरी रोड पर बस स्टैंड के सामने की नाली सफाई में लगी है। जल्द ही हम इस नाली की निकासी नाले में बनाकर उसकी साफ-सफाई भी करवा देंगे।
- गोविंद भार्गव, एचओ नपा, शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ