Music

BRACKING

Loading...

मशीन आई, इंस्टॉलेशन, ट्रेनिंग के बाद शुरू होगी कोरोना की जांच shivpuri news


शिवपुरी। जिले में कोविड-१९ सेंपल की टेस्टिंग के लिए ट्रू-नेट मशीन अस्पताल पहुंच गई है। मशीन इंस्टॉल होते ही अस्पताल में टेस्ट शुरू हो जाएगा। अगर केमिकल आ गया, तो इसी मशीन से कन्फर्मेशन भी हो जाएगा।
शासन ने जिलों को कोरोना टेस्ट के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रूनेट मशीन के माध्यम से जिला अस्पतालों में ही कोरोना सेंपल की टेस्टिंग शुरू करवाने की योजना बनाई है। नोडल ऑफिसर डॉ. आशीष व्यास के अनुसार अब बस मशीन के इंस्टॉलेशन और स्टाफ की ट्रेनिंग के बाद जांच शुरू हो जाएगी। बकौल डॉ. व्यास का प्रयास है कि रविवार को ग्वालियर से इंजीनियर आकर मशीन इंस्टॉल कर कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे दें। अगर यह रविवार को संभव हो पाया, तो सोमवार या मंगलवार से शिवपुरी अस्पताल में कोविड-19 के सेंपल की जांच शुरू हो जाएगी।
आरडीआरसी जीन आने पर यहीं करेंगे कंफर्म
डॉ. आशीष व्यास के अनुसार यह मशीन ई-जीन टेस्ट करती है। इस टेस्ट से यह तो कंफर्म हो जाएगा कि सेंपल कोरोना निगेटिव है या नहीं, परंतु पॉजीटिव टेस्ट के कंफर्मेशन के लिए सेंपल ग्वालियर भेजना पड़ेगा। डॉ. व्यास के अनुसार यदि आरडीआरसी जीन (एक केमिकल) भी आ गया, तो हमारी टीम शिवपुरी में ही कोरोना पॉजीटिव मरीज को कंफर्म भी कर पाएंगे, फिर पॉजीटिव मरीज के कंफर्मेशन के लिए सेंपल ग्वालियर नहीं भेजना पड़ेगा।
एक दिन में कर सकेंगे 20 टेस्ट
डॉ. व्यास ने बताया कि ट्रू-नेट मशीन से जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के टेस्ट शुरू होते ही वह एक दिन में 20 लोगों के टेस्ट कर पाएंगे। इस मशीन की क्षमता आठ घंटे में अधिकतम 20 टेस्ट करने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ