Music

BRACKING

Loading...

जिले में 124.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


समाचार


शिवपुरी, 05 जुलाई 2020/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 124.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आज दिनांक तक 27.20 मि.मी. वर्षा कम हुई।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 113.60 मि.मी., बैराड़ में 219 मि.मी., पोहरी में 161 मि.मी., नरवर में 95 मि.मी., करैरा में 100.40 मि.मी., पिछोर में 73.9 मि.मी., कोलारस में 93 मि.मी., बदरवास में 150.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 118 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
समाचार क्रमांक 31/2020         --00--
समाचार
नगरीय निकायों को सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश
शिवपुरी, 5 जुलाई 2020/ संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा सभी नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना अनुसार सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश दिये गए हैं। संचालनालय द्वारा सभी नगरीय निकायों को वार्षिक कार्ययोजना भेजी गयी है। निकायों से 15 जुलाई तक मकानों की गणना तथा सम्पत्ति का मूल्यांकन किया जाना है। आगामी 30 सितंबर तक सम्पत्ति कर का स्वनिर्धारण फार्म भरा जायेगा तथा निकाय के अधिकृत अधिकारी द्वारा इसकी जाँच की जायेगी। डिमांड रजिस्टर 31 जनवरी तक अद्यतन करना होगा।
समाचार क्रमांक 32/2020         --0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ