Music

BRACKING

Loading...

खाद के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर 14 प्रकरणों में एफ.आई.आर32 प्रकरणों में लायसेंस निरस्त एवं निलंबन की कार्यवाही



 
राज्य शासन द्वारा उर्वरक के भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर सख्ती से निगरानी की जा रही है। सभी जिलों में खाद-यूरिया वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिये जिला कलेक्टर्स एवं विभागीय अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश भी दिये गये है। उक्त कार्यवाही के चलते प्रदेश में उर्वरक का अवैध भण्डारण करने वालों के खिलाफ पुलिस में 14 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई, वहीं दूसरी ओर 9 प्रकरणों में लायसेंस निरस्त किये गये, 23 प्रकरणों में लायसेंस निलंबित कर 2 प्रकरणों में उर्वरक भण्डारण सीज किया गया।
धार जिले के 85 विक्रय केन्द्रों में किये गये निरीक्षण में अवैध भण्डारण के एक प्रकरण में एफ.आई.आर. की कार्यवाही, पांच लायसेंस निरस्त करने और 3 प्रकरणों में लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार खण्डवा जिले में 26 विक्रय केन्द्रों के निरीक्षण में अनियमित्ताओं के कारण 3 संस्थाओं को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ