Music

BRACKING

Loading...

इंदौर में अब लेफ्ट-राइट में दुकानें खुलेंगी, 56 दुकान से सिर्फ होम डिलीवरी




पुलिस-प्रशासन और नगर निगम कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती करेगा। रविवार का लॉकडाउन जारी रहेगा। बाजार 9 की जगह अब 8 बजे बंद होंगे। मंडी और कुछ बाजार को संकेतिक रूप से लॉक किया जाएगा। 56 दुकान पर अब सिर्फ होम डिलीवरी की ही सुविधा रहेगी। ऑड-ईवन के बजाय अब लेफ्ट और राइट में दुकानें खुलेंगी। एक-दो दिन में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

7 दिन में हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन करेंगे 

शंकर लालवानी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन और निगम निगम साथ मिलकर कार्रवाई करेगा। कोरोना की स्थिति को लेकर एक सप्ताह तक आंकलन किया जाएगा। इसके बाद फिर से बैठक कर आगे की स्थिति पर निर्णय लिया जाएगा। स्थिति नहीं सुधरने पर लॉकडाउन की ओर जाएंगे। दिनभर खुलने वाली चाय-नाश्ते की दुकानें अब दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। सब्जी मंडी, फ्रूट मंडियों की स्थिति पर नियंत्रण नहीं हुआ तो उस पर विचार किया जाएगा। फार्म हाउस, होटल में होने वाली पार्टियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने पर राजनीतिक दलों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ