
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया COVID-19 से संक्रमित होकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान का तर्क था कि वह सरकारी अस्पताल में इसलिए भर्ती नहीं हुए क्योंकि ऐसा करने से वहां भर्ती अन्य मरीजों को परेशानी होती। रविवार को भोपाल के सरकारी खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कोविड-19 से पीड़ित मरीजों ने बताया है कि उनके नाश्ते में इल्लियां निकली है।
0 टिप्पणियाँ