
जांजगीर-छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार गोधन न्याय योजना की शुरुआत करने जा रही है जिसके तहत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 2 रुपये प्रति किलो में गोबर खरीदेगी! NSUI के प्रदेश प्रवक्ता आयुष पाण्डेय का कहना है, सरकार की इस पहल से राज्य को नई पहचान मिलेगी! छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार की छवि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में बनी हुई है इस योजना में प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार के प्रति और मजबूत होगा! गोबर खरीदी का फायदा किसानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खाद्य वस्तुओं में भी होगा! गोबर से सरकार वर्मीकम्पोस्ट खाद्य बनाकर बेचेंगी! पाण्डेय ने कहा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री स्वयं किसान परिवार से है और किसानों की समस्या को समझते है सरकार के गोबर खरीदने से किसान अर्थव्यवस्था की दृष्टिकोण से मजबूत और बेहतर परिणाम देंगे! सरकार चाहती है कि प्रदेश जैविक खेती की ओर अग्रसर हो! फसलो की गुणवत्ता में सुधार हो! छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते ढेड़ सालो में राज्य की चार चिन्हारी नरवा,गरुवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने चारो चिन्हारीयो को बढ़ावा देने का प्रयास एवं बापू के ग्राम उत्थान विकास की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया है

www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर,
ब्रेकिंग न्यूज़
0 टिप्पणियाँ