Music

BRACKING

Loading...

10 हजार के इनामी को पुलिस ने साथी सहित किया गिरफ्तार

 

शिवपुरी। अनुविभाग के अंतर्गत करैरा और इंदार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो माह पूर्व करैरा गणेश मंदिर के पास जुए के पैसों के लेन देन के विवाद में आरोपित बंटी शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी सुनारी थाना करैरा द्वारा दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, तभी से वह फरार चल रहा था।

बुधवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करैरा हत्याकांड का आरोपित बंटी अपने कुछ साथियों के साथ बहादुरपुर के जंगल मे छिपा हुआ है, तुरंत मामला संज्ञान में लेते हुए शिवपुरी एस पी निर्देश पर एडिशनल एस पी गजेंद्र कंबर  मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया और बहादुर पुर के जंगल पर मय फोर्स के दबिश दी गई। पड़ाड़ी की घेराबादीं कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दूसरा आरोपित धर्मेंद्र चौबे ग्राम धमधोली को पकड़ लिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ