Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
15 अगस्त 2020: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषण की खास बातें
15 अगस्त 2020: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भाषण की खास बातें
रविवार, अगस्त 16, 2020
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले के प्राचीर से भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित किया (यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं)। हम यहां प्रधानमंत्री के भाषण की कुछ खास बातें बता रहे हैं:-
LOC से लेकर LAC तक, जिसने आंख उठाई उसको उसी भाषा में जवाब दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है। उन्होंने आगे कहा कि LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं, जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है। हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं।
भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सेना को मजबूत करने की है। भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है।
देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बहुत बड़ी भूमिका है। हिमालय की चोटियां हों या हिंद महासागर के द्वीप, आज देश में रोड और इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, तेज़ गति से विस्तार हो रहा है।
हमारे देश में 1300 से ज्यादा Islands हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा Islands को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है। अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा।
अब NCC का विस्तार देश के 173 border और coastal districts तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच 130 करोड़ भारतीयों ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा माना है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। जब हम आर्थिक विकास और विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, मानवता को इस प्रक्रिया और हमारी यात्रा में एक केंद्रीय भूमिका बनाए रखना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आखिर कब तक हमारे ही देश का कच्चा माल बाहर जाएगा और प्रोडक्ट बनकर भारत में लौटता रहेगा। इसे अब बंद करने की जरूरत है और भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि SPACE सेक्टर को खोलने जैसे उपाय हमारे युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर पैदा करेंगे और उनके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए और अधिक अवसर प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं बल्कि हमारी क्षमता, हमारी क्रिएटिविटी और हमारी स्किल्स को बढ़ाना भी है। कोरोना महामारी के बीच 130 करोड़ देशवासियों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। आत्मनिर्भर भारत देशवासियों के मन-मस्तिष्क में छाया है। ये आज सिर्फ शब्द नहीं रहा, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों के लिए मंत्र बन गया है।
वन नेशन-वन टैक्स Insolvency और Bankruptcy Code बैंकों का Merger, आज देश की सच्चाई है कौन सोच सकता था कि कभी देश में गरीबों के जनधन खातों में हजारों-लाखों करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर हो पाएंगे? कुछ महीना पहले तक N-95 मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी में भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है।
भारत को आधुनिकता की तरफ, तेज गति से ले जाने के लिए, देश के बुनियादी ढांचे का विकास को एक नई दिशा देने की जरूरत है। ये जरूरत पूरी होगी नेशनल इंफ्रास्टक्चर प्रोजेक्ट से. आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक फॉर वर्ल्ड के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।
पीएम मोदी ने बताया कि देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ आईडी में मिल जाएगी।
पीएम मादेी ने ने कहा कि आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं। देश में जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ