संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले, प्रदेश में पॉजिटिव रेट 5 फीसदी फिर भी बढ़ रहे एक्टिव केस
शुक्रवार, अगस्त 14, 2020
By: Mahendra Singh soalnki
|
Published: 14 Aug 2020, 07:38 AM IST
कोरोना से प्रभावित 42 हजार 618 में से 31 हजार 835 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। बीतें 24 घंटों में प्रदेश में अब तक संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना में प्रदेश का रिकवरी रेट 74.7 प्रतिशत हो गया है। सभी जिले मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यता सुनिश्चित करें। यह कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रभावी हैं। होम आइसोलेशन के साथ-साथ कोरोना की चैन तोड़ने के लिए जहां-जहां आवश्यक हो वहां संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
टेस्टिंग क्षमता में लगातार हो रही है वृद्धि प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता में लगातार विस्तार हो रहा है। अब 20 हजार से अधिक टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। अब तक कोरोना से प्रभावित 42 हजार 618 में से 31 हजार 835 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय केस 9 हजार 718 हैं। राजगढ़ में 54 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। मास्क न पहनने पर जुर्माना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। राजगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि जो परिवार होम आइसोलेशन के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन में रखा जाए। इसी प्रकार सीधी जिले में प्रकरणों की समीक्षा तथा उपलब्ध क्षमता की जानकारी ली गई।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि होम आइसोलेशन तथा संस्थागत क्वारेंटाइन पर विस्तृत दिशा-निर्देश जिलों को जारी किए गए हैं। जबलपुर, मुरैना, खरगोन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, सागर, इंदौर जिलों की समीक्षा भी की गई।
पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बुलेटिन के मुताबिक केवल हरदा ही ऐसा जिला रहा, जहां एक भी नया संक्रमित सामने नहीं आया। यही नहीं, रिकवरी रेट में भी मामूली गिरावट आई है। यह 74.69 प्रतिशत रहा, जबकि बुधवार को यह 75 प्रतिशत से अधिक हो गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जांच बढ़ने से संक्रमित जल्द सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 1014 नए केस भी 20224 सैंपल में से मिले हैं। यानी पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 5% ही है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ