Music

BRACKING

Loading...

श्रीमती लीला धनुक वर्मा ने जनपद पंचायत प्रांगण में किया ध्वजारोहण


 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का पूजन कर ध्वजारोहण किया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शरद बांग्ली ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया एवं कोरोना वायरस महामारी में उत्कृष्ट सेवा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा के खंड चिकित्सा अधिकारी डाँ. संजय खरसन ,सहसपुर लोहारा थाना को एवं सिंघनपुरी जंगल थाना प्रभारी श्री कौशल किशोर वासनिक को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर जनपद पंचायत के कृषि सभापति उत्तरा कुमार नेताम सहकारिता एवं उद्योग सभापति राजेश साहू जनपद सदस्य श्री अशोक ठाकुर सुखनंदन साहू  श्रीमती महेश्वरी रामजस साहू श्रीमती लक्ष्मी बैतल साहू श्रीमती  गंगोत्री शंभू पटेल श्रीमती मीरा कपील मंडावी रवि सिंह राजपूत तिलक सेन अशोक पटेल  नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवास नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती आभा महेन्द्र श्रीवास्तव ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल , मो. बशीर खान ,सचिव जिला कांग्रेस कमेटी अब्दुल मजीद गब्बर खान नगर पंचायत सभापति अजय यादव मूल सिंह टंडन पार्षद प्रतिनिधी मुखी साहू पार्षद श्री रोशन वैष्णव श्री अंजू पटेल युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रामचरण साहू किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्री भरत वर्मा कांग्रेस कार्यकता श्री अंकित शर्मा श्री सुभाष जायसवाल श्री ठाकुर राम वर्मा इदरिश खान   आदि एवं नगर पंचायत एवं जनपद क्षेत्र के गणमान्य नागरिक जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन धिकारी श्री केशव वर्मा ने आभार प्रकट किये तथा कार्यक्रम में  सफल मंच सचालन व्याख्याता श्री विनोद श्रीवास्तव ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ