Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर श्री पैकरा जांजगीर चाम्पा को सौंपा ज्ञापन


‼क्रमोन्नति सहित प्रमुख मांगो के लिए दिया मांग पत्र

 *छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, जिलासचिव बोधीराम साहू, जिला संयोजक विजय प्रधान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव के नाम पर संयुक्त कलेक्टर श्री पैकरा   जी को 18 अगस्त को ज्ञापन सौंपा गया।

‼प्रमुख मांग पत्र में‼

       जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति* सहित एल बी शिक्षक संवर्ग के मांगो का निराकरण करने ज्ञापन सौंपा गया

    

*🔵 1️⃣-  क्रमोन्नति –*  

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश किया जावे, 

शिक्षा कर्मियों के निम्न वर्ग की सेवा को जोड़कर उच्च वर्ग में लाभ दिया गया है, अतः पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर क्रमोन्नति हेतु लाभ प्रदान कर क्रमोन्नति आदेश जारी किया जावे।


*🔵 2️⃣ - पदोन्नत्ति –*

 सभी विभाग में पदोन्नति जारी है, ज्ञातव्य है, प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के हजारों पद रिक्त है, शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर भी पदोन्नति का प्रावधान है, अतः एल बी संवर्ग को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव (पूर्व सेवा) के आधार पर पदोन्नति किया जावे, इससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा।


*🔵 3️⃣ -  वेतन विसंगति -* व्याख्याता व शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षक का वेतन कम है, प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षकीय सेवा मानकर व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में शिक्षक व सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किया जावे।


*🔵 4️⃣ -  पुरानी पेंशन बहाली –* जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यवाही उल्लेखित है, अतः NPS के स्थान पर OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू करने की कार्यवाही किया जावे। 


*🔵 5️⃣ - अनुकम्पा नियुक्ति* -

 पं/ननि संवर्ग के लंबित प्रकरण पर नियम शिथिल कर नियुक्ति देने व चतुर्थ श्रेणी में भी अनुकम्पा नियुक्ति देने तथा एल बी संवर्ग के 10% कोटा को शिथिल कर सहायक शिक्षक, विज्ञान सहायक शिक्षक व लिपिक के पद पर 90 दिन के भीतर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जावे। 


*🔵 6️⃣–*  जनवरी 2019 से लंबित महंगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी किया जावे।

      

*‼दूसरे मांग पत्र में‼*           


*🎗 1️⃣ –* 01 जुलाई 2020 को 8 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग को पूर्व नियम व आदेश के अनुसार ही संविलियन किया जावे।


*🎗 2️⃣–* 01 जुलाई 2020 को 2 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक संवर्ग को 1 जुलाई 2020 से ही बजट घोषणानुसार संविलियन करते हुए एरियर्स वेतन का भुगतान नवम्बर 2020 में किया जावे।


*🎗 3️⃣ –*  वर्तमान में शिक्षक पं/ननि संवर्ग के वेतन में अंतर है, अतः 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतनमान निर्धारण का आदेश जारी किया जावे।


*‼ज्ञापन सौपने* वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री गुरुदेव राठौर (जिला रायगढ़),  प्रदेश प्रतिनिधि महिला प्रकोष्ट श्रीमती सीता मिलन, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला सचिव बोधीराम साहू, जिला संयोजक विजय प्रधान, जिला पर्यवेक्षक आशीष सिंह, मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर धीरही, जिला प्रवक्ता आशीष मिश्रा, सुभाष शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विकेश केसरवानी, जिला महासचिव उमेश दुबे, नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष किशोर सिंह, जिला प्रचार सचिव सक्ती संजय राठौर,  जिला प्रचार मंत्री नवधा चन्द्रा,जिला संगठन सचिव रामरतन मिलन, बम्हनीडीह ब्लॉक मीडिया प्रभारी शिव कुमार पटेल, बिर्रा संकुल अध्यक्ष ऊत्तम साहू, भरत पटेल, शामिल थे।


सत्येन्द्र सिंह

जिलाध्यक्ष

बोधीराम साहू

जिलासचिव

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला जांजगीर चांपा*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ