Music

BRACKING

Loading...

हिन्द सेना ने स्वतंत्रता दिवस पर किया विभिन्न आयोजन

 


हिन्द सेना एक सामाजिक संगठन हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू, राष्ट्रीय प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौहान, प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता नितिन ठक्कर प्रदेश महामंत्री मोनू साहू के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष डॉ कुश पटेल के नेतृत्व में आज हिन्द सेना कार्यालय बिर्रा में संरक्षक व मार्गदर्शक देवचंद यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

*हिन्द सेना ने क्षेत्र में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया युवाओं ने आयोजन की सराहना की*

   हिन्द सेना द्वारा पुरे देश में स्वतंत्रता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने का संकल्प जो लिया था उस पर जिलाध्यक्ष डॉ कुश पटेल ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में धरम ब्लड बैंक चांपा के विशेष योगदान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने सहभागिता निभाने आगे आकर रक्तदान महादान को सार्थक सफल बनाया। जिसमें स्वयं जिलाध्यक्ष डॉ कुश पटेल, उपाध्याय सुनील कुमार साहू, बिर्रा कार्यकारी अध्यक्ष मदनलाल साहू,ब्लाक अध्यक्ष रितेश देवांगन,रितेश्वर देवांगन, ब्लाक प्रवक्ता सुकलाल कहार, धरमलाल कश्यप, भूपेन्द्र कश्यप, पियुष देव सिंह, महेन्द्र यादव, सुनील थवाईत,संदीप पंकज,बलराम कश्यप,हरिचंद गोंड,नीरज कश्यप,राहूल बघेल, नारायण केंवट,अवि केशरवानी, सुरेन्द्र कश्यप,कृष्णा कश्यप सहित 20 युवाओं ने रक्तदान किया।इस आयोजन में बिर्रा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ कमलकिशोर बरेठ, डॉ सुनील मैथ्यू,धरम ब्लड बैंक चांपा के डा.अजय स्वर्णकार,कुशवन कुमार,स्पेन्द्र गिरी,अजय कंवर का विशेष योगदान रहा।सभी रक्तदाताओं को हिन्द सेना संगठन की ओर से प्रशस्ती प्रमाणपत्र तथा धरम ब्लड बैंक चांपा द्वारा भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

*हिन्द सेना ने किया कोविड-19 में विशेष योगदान देने वाले कोरोना वरियर्स का सम्मान*

हिन्द सेना जिला जांजगीर-चांपा दर्शाया स्वतंत्रता दिवस पर कोरोनावायरस संक्रमण के समय में कोरोना महामारी के विकट समय में विशेष योगदान देने वाले कोरोना वरियर्स पुलिस, चिकित्सक और पत्रकारों का भी प्रशस्ती प्रमाणपत्र, गुलदस्ता व महान देशभक्त सुभाषचन्द्र बोस की फोटोफ्रेम प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बिर्रा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव ने हिन्द सेना के इस नेक पहल की सराहना कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रधान आरक्षक संजय उजीर, वृजमोहन नेताम व थाना स्टाप उपस्थित थे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सकों को भी प्रशस्ती प्रमाणपत्र व फोटोफ्रेम प्रदान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ कमलकिशोर बरेठ,श्रीमती अनीता आदित्य, सुनील मैथ्यू,नमिता वाल्टर,संगीता तिवारी सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।जिनका सम्मान किया गया। पत्रकार हेमंत जायसवाल व जीवन पटेल का भी सम्मान किया गया।

*हिन्द सेना ने किया अस्पताल में पौधारोपण*

हिन्द सेना के उत्साही कार्यकर्ताओं ने उपस्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में अमरूद,पपीता आदि पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर संरक्षक देवचंद यादव, जिलाध्यक्ष डॉ कुश पटेल, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र तिवारी,राहूलबाबा, विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू, उपाध्यक्ष सुनील साहू, रामलाल केंवट,राकेश यादव, रितेश/रितेश्वर देवांगन, मदनलाल साहू,ऋषि पटेल,सरोज कुमार, रामकुमार कटकवार, लंकेश्वर,हेमंत जायसवाल,जीवन पटेल, धरमलाल कश्यप सहित हिन्द सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ