ग्वालियर। कोरोना संक्रमित अशोक कुमार अरोरा की हालत बिगडऩे पर इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उपचार के लिए दिल्ली के लिए रैफर किया था लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही मृतक ने दम तोड़ दिया। वापस लौटे परिजन शव को सीधे लक्ष्मीगंज विद्युत श्मशान घाट लेकर जा पहुंचे ओर प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलने पर श्मशान घाट पहुंचे प्रशासन व निगम अधिकारियेां की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह कर दिया गया। वहीं मृतक के छोटे भाई राजकुमार अरोरा को भी हालत बिगडऩे के बादउपचार के लिए जेएएच स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। जहां उन्हें भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
0 टिप्पणियाँ