Music

BRACKING

Loading...

भीमरेजीमेंट ने जताया निजीकरण पर विरोध

 


जाँजगीर चापा/विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में वर्तमान केंद्र सरकार निजीकरण पर विशेष जोर दे रही है । या यूं कहें की सरकारी नौकरी की नसबंदी कर रही है । विदित हो की हमारे देश में प्रतिनिधित्व ( रिज़र्वेशन ) का अधिकार है राजनीति,शिक्षा,नौकरी,प्रमोशन जैसे विषयों पर स्पस्ट रूप से रिजर्वेशन लागू होता है । निजीकरण में कोई आरक्षण ( प्रतिनिधित्व ) प्रणाली लागू नहीं किया जाता । जिससे आरक्षित वर्गों को स्पस्ट रूप से नुकसान होता है । निजीकरण एक पूंजीवादी व्यवस्था है जो कि अमीर को और अमीर, गरीब को और गरीब बनाती है । इन्ही उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए भीमरेजीमेंट ने राष्ट्रीकरण की मांग की और निजीकरण का विरोध किया। 

भीम रेजिमेंट जिला इकाई जांजगीर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी जांजगीर को महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम दिया गया ज्ञापन जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता मोहित राम सूर्यवंशी ,

नवागढ़ ब्लांक मंत्री हेमंत सूर्या ,

नवागढ़ ब्लांक सहसचिव मंजीत सूर्यवंशी , व अन्य भीम रेजिमेंट के साथी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ