Music

BRACKING

Loading...

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आत्मनिर्भर गांव 'टाइम एण्ड मोशन स्टडी' शीघ्र करवाकर बढ़वाएं मनरेगा की मजदूरी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक ली


 

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए ग्रामों का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने में मनरेगा योजना अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकती है। योजना में इस वर्ष 20.50 करोड़ मानव दिवस का लेबर बजट केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत किए जाने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत 40 हजार करोड़ रूपये का अतिरिक्त प्रावधान है। ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना बनाकर एवं समयबद्ध रूप से कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत प्रति दिवस मजदूरी दर 190 रूपये रूपये है, जबकि दूसरे राज्यों महाराष्ट्र में 238 रूपये, गुजरात में 224, राजस्थान में 220 तथा हरियाणा में सर्वाधिक 290 रूपये है। यह दर केन्द्र द्वारा निर्धारित की जाती है। प्रदेश की मनरेगा मजदूरी दर बढ़वाने के लिए आवश्यक 'टाइम एण्ड मोशन स्टडी' शीघ्र करवाई जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में मनरेगा कार्य संबंधी समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, एसीएस श्री मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकासराज्यमंत्री श्री राम खिलावन पटेल वी.सी. से बैठक में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ