लॉकडाउन को वास्तविक रूप से सफल बनाया पुलिस ने - मंत्री डॉ. मिश्रा
शनिवार, अगस्त 15, 2020
शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए एडीजी भोपाल जोन श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि नवीन पुलिस थाना क्षेत्र में राजभवन, विधानसभा, विधायक विश्राम गृह, मंत्रालय, वल्लभ भवन, सतपुड़ा- विंध्याचल, पुरानी विधानसभा, रोशनपुरा, मालवीय नगर, भीम नगर, ओम नगर और वल्लभनगर इत्यादि रहेंगे। उन्होंने बताया कि नवीन थाने में एक उपनिरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक तथा 14 आरक्षक के बल को स्वीकृति प्रदान की गई है। थाना प्रभारी के रूप में उप निरीक्षक श्री आर.के. सिंह की पद-स्थापना कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ