संकुल करनौद और (बम्हनीडीह) के अंतर्गत PLC सेमरिया में दिनांक 14अगस्त को बी आर सी बेहार जी के कुशल मार्गदर्शन में' पढाई तुहर द्वार' के अंतर्गत सामान्य ज्ञान पर (पुस्तक से भी संबंधित)आधारित प्रश्न मंच आनलाइन (वर्चुअल) प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन किया गया*
*पी एल सी प्रभारी उमेशदुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अभिनव पहल में हिंदी व्याकरण, समसामयिकी, सामान्य ज्ञान पर आधारित 15 प्रश्न प्रतिभागियों के समक्ष क्रमानुसार रखा गया ,प्रश्न देखते ही बच्चों के चेहरे खिल गए तथा उत्साह के साथ उत्तर देने की होड़ सी मच गई* *संकुल प्रभारी श्री पंचराम तंबोली जी कहा कि इस तरह का कार्यक्रम बच्चों के लिए लाभदायक है इसे अनवरत चलना चाहिए*प्रश्न मंच प्रतियोगिता मेंबम्हनीडीह,चोरिया, बिर्रा सेमरिया,बंसुला,मल्दा, तालदेवरी,नकटीडीह,करनौद,पोडीशंकरआदि क्षेत्रों से जुड़े शिक्षक भी अपने आप को रोक नहीं पाए, वे बच्चों का शुरू से ही उत्साह वर्धन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किए।*
*सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने इस तरह का कार्यक्रम को सराहा उपस्थित सभी शिक्षक जिनमें अशरफ हुसैन,कृष्ण कुमार कुर्रे, अशोक देवांगन, जयंती कश्यप,अनुपमा जांगड़े, सरधाराम डडसेना,डिलेश्वर डडसेना,दिलीप भारती,कमलेश गुप्ता,नवधा चंद्रा,रामसाय देवांगन,सरिता चौहान, शिवकुमार पटेल,उदिता सिंह, भगवती कश्यप, दादूराम मांडलेकर, सीमा गुप्ता आराधना कश्यप,बुद्वेश्वर कश्यप,छतराम आदि ने इसका स्वागत किया*
*अपने उत्तर से सभी को सम्मोहित करने वाले प्रतिभागियों में प्रगति, राकेश, संतोष,नेहा राही ,प्रभा, गायत्री, आकृति, सोमनाथ साहू,राजेश,प्रिंस दुबे, प्रांजलि दुबे, प्रियांशु दुबे,हरीश कश्यप चन्द्रमाला,तनु, राजकुमार,श्रीगेन्द्र अमन, सावित्री, अवकाश,श्वेता सिंह, सुरेश, सुनील, पंचराम सूर्यवंशी दिपांशु साहू (गरियाबंद) आदि थे ,जिन्होंने बढ़-चढ़कर भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ी। आज के स्कोरर पिताम्बर कश्यप जी ने कहा कि सभी बच्चे बहुत अच्छा जवाब दिये प्रत्येक प्रश्र पर दो अंक थे जिसमें आज प्रिंस दुबे 10अंको के साथ प्रथम, आकृति राही 8अंको के द्वितीय तथा 6अंको के साथ हरीश कश्यप तृतीय स्थान हासिल किये।बाकि छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया*
*होस्ट के रूप में रमेश कुमार मेहरा जी का जादुई प्रभाव प्रश्न मंच में सभी को बांधे रखने में असरकारक सिद्ध हुआ।*

0 टिप्पणियाँ