ज्ञापन सूचना
जिला स्तरीय ज्ञापन-18अगस्त 2020 को
*प्रति,*
*समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण*
*समस्त जिला पदाधिकारीगण*
*समस्त प्रांतीय पदाधिकारीगण*
*जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी व*
*समस्त महिला प्रकोष्ठ*
*पदाधिकारीगण*
*समस्त शिक्षकगण*
*जिला -जांजगीर-चांपा(छ.ग.)*
*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा चलाये जा रहे अगस्त क्रांति अभियान के अंतर्गत क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति,1जुलाई 2020 से संविलियन, पुरानी पेंशन,अनुकम्पा नियुक्ति, एरियर्स हेतु आबंटन आदि माँगों को लेकर सम्माननीय प्रांताध्यक्ष संजय शर्माजी के नेतृत्व में 5 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री एवम मुख्यसचिव महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।इसी अनुक्रम में 10 अगस्त दिन सोमवार को सँभाग बिलासपुर में संभागायुक्त बिलासपुर को, प्रदेश उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी सम्मानीय श्री बसंत चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है। इसी अनुक्रम में जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में 18अगस्त 2020 दिन मंगलवार को जिला स्तर पर कलेक्टर महोदय जांजगीर-चांपा के माध्यम से दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा जाना है।अतः सभी पदाधिकारियों से आग्रह है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपनी उपस्थिति समय पर प्रदान करेंगे।*
*सत्येन्द्र सिंह*
*जिलाध्यक्ष*
*बोधीराम साहू* *जिला सचिव*
*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला- जांजगीर चांपा*
*प्रतिलिपि:-*
*1.श्रीमान संजय शर्मा जी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन को सादर सूचनार्थ*
*2.श्रीमान बसंत चतुर्वेदी जी उप प्रांताध्यक्ष, बिलासपुर संभाग प्रभारी को सादर सूचनार्थ*
*सत्येन्द्र सिंह*
*जिला अध्यक्ष*
*छ ग टीचर्स एसोसिएशन*
*जिला -जांजगीर-चांपा छग*

0 टिप्पणियाँ