जेएमएफसी न्यायालय पोहरी ने महिला को मिटटी के तेल डालकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी आदेश रावत निवासी ग्राम खौदा का जमानत आवेदन निरस्त कर उसे जेल भेजे जाने का आदेश दिया। प्रकरण में अभियोजन का पक्ष अभियोजन अधिकारी श्री विशाल काबरा के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के द्वारा रखा गया।
शिवपुरी। मीडिया सेल प्रभारी श्री राजवीर सिंह यादव ने बताया कि पीडिता के द्वारा देहाती नालसी में बताया कि दिनांक 06.08.2020 को उसका पति शराब पीकर आया और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा। पीडिता के द्वारा मना करने पर आरोपी ने मिटटी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना बैराड ने आरोपी के विरूद्ध 279/2020 धारा 307,493,294 भादवि में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
राजवीर सिंह यादव
मीडिया सेल प्रभारी
जिला शिवपुरी

0 टिप्पणियाँ