Music

BRACKING

Loading...

कोरोना से जंग जीतीं पूर्व राष्ट्रपति डॉ शर्मा की पत्नी का निधन


भोपाल। सन 1952 से 1956 तक जब मध्य प्रदेश का गठन नहीं हुआ था, भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री श्री शंकर दयाल शर्मा की पत्नी श्रीमती विमला शर्मा का निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थी। श्रीमती विमला शर्मा हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं थीं। दिल्ली में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ घोषित कर दिया था।  डॉ शर्मा अपने जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करते हुए भारत के राष्ट्रपति बने थे।
डॉ शंकरदयाल शर्मा भारत के नवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक रहा। राष्ट्रपति बनने से पूर्व आप भारत के आठवे उपराष्ट्रपति भी थे, आप भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-1956) रहे तथा मध्यप्रदेश राज्य में कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विधि, सार्वजनिक निर्माण कार्य, उद्योग तथा वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज संभाला था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ