Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रपति जी के शुभकामना संदेश से सम्मानित हुए स्वंतत्रता सेनानी


भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविन्द जी के द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश एवं शाल, श्रीफल, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्रों से आज विदिशा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीर चरण शर्मा जी का सम्मान कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने उनके निज निवास में पहुंचकर किया।    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में सबसे बडी देश सेवा हम सब अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी से समय सीमा में सम्पादन कर देश को प्रगति के पथ की ओर अग्रसर करें। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि वायोवृद्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित करने का अवसर मुझे मिला है। उन्होंने सभी की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करते  हुए कहा कि श्री शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तो है ही पर उनके द्वारा विदिशा में समाजसेवा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किये जा रहे है। उनके इन कार्यो हेतु पूरा विदिशा, प्रदेश एवं देश कृतज्ञ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ