Music

BRACKING

Loading...

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए अभियान चलेगा, स्थानीय को प्राथमिकता: CM शिवराज सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश में रिक्त पड़े सरकारी पदों के लिए अभियान चलाकर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 



उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ा कर 27 प्रतिशत किए जाने के संबंध में सरकार पूरी मजबूती के साथ न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रख रही है। समारोह में मंत्रिपरिषद के सदस्य और प्रदेश के सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ