
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के चित्रकूट जिले में भादौ माह की अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए यूपी के बाद एमपी प्रशासन ने भी मेला पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार व बुधवार को धर्मनगरी चित्रकूट में अमावस्या मेला को देखते हुए एमपी प्रशासन ने लॉकडाउन घोषित किया है। दोनों प्रांतों के प्रशासन ने अमावस्या मेला के एक दिन पहले ही बार्डर को सील कर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है। एमपी प्रशासन ने होटल, लॉज, धर्मशालाओं व मठ-मंदिरों में बाहर से आकर ठहरने वालों को बाहर करते हुए खाली करा दिया है। एक दिन पहले से ही धर्मनगरी चित्रकूट आने वालों को वापस किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ