Music

BRACKING

Loading...

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 


बिर्रा-पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। 93 साल की उम्र में अटल बिहारी का 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था। माननीय स्व.श्री अटल बिहारी लाल बाजपेयी के दूसरी पुण्यतिथि पर इस पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी (मीनू) साहू ने श्रद्धांजलि दी। और कहा कि 'भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे। वह एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे, जिन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस पर बसंतपुर सरपंच प्रतिनिधि श्री दिलेश्वर पटेल ने कहा कि भारत के विकास एवं लोगों के लिए वाजपेयी का अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा और देश के लिए उनकी दूरदृष्टि आगामी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू, पी.आर.पी.भूपेश्वरी साहू,सरपंच प्रतिनिधि दिलेराम पटेल,एकांश पटेल,भीष्मदेव पटेल,अनिल कुमार पटेल सहित बिहान  समूह के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ