Music

BRACKING

Loading...

भोपाल में बेटियों को छत पर छोड़ना माँ को भारी पड़ा, 1 की मौत


भोपाल। भोपाल के अवधपुरी इलाके में मासूम दो बेटियों को छत पर खेलता छोड़कर आना एक मां को जिंदगीभर का दर्द दे गया। मां के जाते ही एक मिनट के अंदर 8 साल की बड़ी बेटी 20 फीट नीचे सीमेंट के ब्लॉक पर सिर के बल गिर गई। उसे सिर पर गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छत पर दीवार ठीक से नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।   
अवधपुरी थाने के एसआई राकेश सिंह ने बताया कि छठीलाल यादव 80 फीट रोड स्थित ओपी ओझा के मकान में किराए से रहते हैं।  शाम को उनकी पत्नी और बेटियां पहली मंजिला की छत पर थीं। इसी दौरान किसी काम से उनकी पत्नी को नीचे आ गईं। इसी दौरान उनकी 8 साल की बड़ी बेटी अंजली छत से नीचे गिर गई। वह करीब 20 फीट नीचे सीमेंट के ब्लॉक पर गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ